Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

US Deportation: अमेरिका में अवैध प्रवास पर नकेल, 205 भारतीयों की वापसी, कितनों के खिलाफ एक्शन ले रहे ट्रंप?

US Deportation flights: अमेरिका (America) में टेक्सास के सैन एंटोनियो एयरपोर्ट से 205 भारतीयों को लेकर एक विमान मंगलवार को भारत के लिए रवाना हुआ। ये विमान यूएस में रह रहे उन भारतीयों को लेकर आया, जिनके पास विदेश प्रवास की शर्तों को पूरा करने के लिए ठोस आधार नहीं था। ऐसे में सवाल उठ रहा है क्या ट्रंप प्रशासन अब और कितने भारतीय प्रवासियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करने जा रहा है।

अमेरिका में बिना किसी वैध कागजात के दाखिल होने वाले भारतीयों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के एक मिलिट्री प्लेन के जरिए 205 अवैध प्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है। ट्रंप शासन अवैध प्रवासियों को यूएस से बाहर निकालने के लिए सेना की मदद ले रहा है।

US President Trump Deportation

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 18000 से ज्यादा भारतीय अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे हैं। ऐसे भारतीयों का या तो वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है या ये लोग अवैध तरीके से यूएस में दाखिल हुए हैं। पेंटागन की ओर साझा की गई जानकारी में कहा गया, एल पासो, टेक्सास और सैन डिएगो, कैलिफोर्निया से 5,000 से अधिक प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए उड़ानें भरी गई हैं। अब तक सैन्य विमानों के जरिए ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास में प्रवासियों को भेजा गया है।

यूएस में 2047 अवैध प्रवासी भारत से
वर्ष 2024 तक जारी डेटा के मुताबिक, अमेरिका में कुल 1.4 करोड़ व्यक्ति अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे हैं। इनमें ने भारतीय अवैध प्रवासियों की संख्या 2047 हैं, जिनके पास अमेरिका में प्रवास के कोई ठोस दस्तावेज नहीं हैं, जिनमें से 17,940 भारतीयों को अंतिम रूप से भारत वापस जाने को कहा जा चुका है। जबकि अन्य 2,467 हिरासत में हैं।

हाल ही में 538 अवैध प्रवासी गिरफ्तार
अमेरिका की ट्रंप सरकार ने सैन्य विमान का उपयोग करके सैकड़ों को निर्वासित किया है। इस एक्शन के जरिए अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 538 विदेशी लोगों को उनके वतन वापस भेजा गया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक बयान में कहा था, "ट्रम्प प्रशासन ने 538 अवैध अप्रवासी अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक संदिग्ध आतंकवादी, ट्रेन डी अरागुआ गिरोह के 4 सदस्य, नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के दोषी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी शामिल हैं।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+