पंजाबः होशियारपुर में ट्राले में जा घुसी कार, दूल्हे के भाई समेत चार लोगों की मौके पर हुई मौत

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे का है। शादी समारोह से दूल्हे के भाई की कार दसूहा-होशियारपुर रोड पर एक ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूल्हे के बाई और कार में सवार अन्य तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।

Punjab hoshiyarpur road accident four people died

बताया जा रहा है कि शादी का कार्यक्रम दुरदासपुर के दर्शन मैरिज पैलेस में था। गुरुवार रात को शादी के बाद दूल्हे का भाई रजत और उनके अन्य रिश्तेदार उसके साथ कार में सवार थे। कार में सवार होकर वह गरदीवाला फतेहपुर आ रहे थे। इस दौरान दसूहा के निकट रजत की कार सामने से आ रहे ट्राले से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है।

मृतकों की शिनाख्त रजत पुत्र कुलदीप सिंह जो कि जम्मू में आर्मी में तैनात था, रजिंदर पुत्र कुलदीप सिंह जो कि दूल्हे के मामा का लड़का था, सुरजीत कुमार पुत्र करतार सिंह जो कि दूल्हे के मौसा ता और पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर गुरदासपुर में तैनात थे और मनप्रीत पुत्र रविंद्र सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+