पंजाब के बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला अब जमानत पर रिहा, AAP की सरकार ने लिया था एक्शन
चंडीगढ़। पंजाब के बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला आखिरकार जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उनको सशर्त जमानत दी है। कल देर शाम वह रोपड़ जेल से रिहा हो गए। हाईकोर्ट में जस्टिस लिसा गिल ने कहा कि, सिंगला उक्त मामले से जुड़े शिकायतकर्ता या किसी गवाह को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष-तौर पर संपर्क करने का प्रयास नहीं करेंगे, अन्यथा जमानत का लाभ खारिज कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि, पिछली सुनवाई में सरकारी वकील यह स्पष्ट नहीं कर सके थे कि वह जमानत का विरोध कर रहे हैं या नहीं।

वकीलों से मिली जानकारी के मुताबिक, भ्रष्टाचार मामले में विजय सिंगला की जमानत याचिका को मोहाली की एक अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिल गई। सिंगला पंजाब में आप की सरकार बनने पर कैबिनेट मंत्री बने थे। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत CM भगवंत मान तक पहुंची थी, जिसकी जांच उन्होंने गोपनीय तरीके से कराई। जांच में जब सिंगला फंसे तो उनकी सरकार से छुट्टी हो गई।

24 मई को गिरफ्तार किया गया था
सिंगला को मोहाली पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में 24 मई को गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications