OPINION: पंजाब में 'साड्डे बुजुर्ग साड्डा मान' स्कीम, 22 लाख वृद्धजनों के लिए अहम

पंजाब में सीएम भगवंत मान की सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए बड़े कदम उठाए हैं। प्रदेश सरकार की 'साड्डे बुजुर्ग साड्डा मान' और स्वास्थ्य बीमा योजनाएं अहम हैं। सरकार की ताजा पहल से प्रदेश में बुजुर्गों के सम्मान और आत्म विश्वास में वृद्धि हुई है। प्रदेश में इस स्कीम की शुरुआत जिला स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों की स्थापना हुई, इसके तहत बढ़ती उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के लिए आसानी से देखभाल की जाती है।

सीएम भगवंत मान सरकार की ओर से पंजाब में शुरू की गई 'साड्डे बुजुर्ग साड्डा मान' स्कीम के तहत स्वास्थ्य शिविरों में बुजुर्गों की बढ़ती उम्र के साथ होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों की जांच और उपचार करने की व्यवस्था है। इसके अलावा, ईएनटी यानी नाक, कान, गला संबंधी जांच भी की जात है। इस व्यवस्था में बुजुर्गों के लिए मुफ्त चश्मा और आंखों की सर्जरी शामिल है।

Sadde Bujurg Sadda Maan

अभियान का उद्देश्य
अभियान का उद्देश्य राज्य में बुजुर्गों की भलाई को बढ़ावा देना है। इसके तहत पूरे राज्य में जिला स्तर पर बुज़ुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों की उम्र से संबंधित बीमारियों इलाज किया जाएगा। इन स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों के व्यापक वृद्धावस्था देखभाल, ENT (कान नाक गला) जांच, आंखों की जांच के साथ उन्हें मुफ्त में चश्मे भी बांटे जाएंगे। इसके अलावा इन शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक दवाओं के साथ-साथ मुफ्त में आंखों की सर्जरी की सुविधा भी दी जा रही है।

22 लाख वरिष्ठ नागरिकों को फायदा
पंजाब सरकार ने राज्य के बुजुर्ग निवासियों के लिए एक पेंशन योजना भी शुरू की है, जिससे 22 लाख वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं और जो वर्तमान में ये पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य समाज में ऐसे लोगों के लिए आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करना है, जिनके पास आय का कोई पुख्ता स्रोत नहीं है। डीबीटी के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 1500 रुपए प्रति माह जमा कराए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+