मान सरकार की सेहत क्रांति किसी वरदान से कम नहीं, आम लोगों को मिल रहा जबरदस्त फायदा
पंजाब सरकार के द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किए गए 'आम आदमी क्लीनिक' जनता के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। आम आदमी क्लीनिक में अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों का मुफ्त में इलाज हो चुका है। राज्य सरकार के आंकडों के मुताबिक, इस योजना के तहत मरीजों को करीब एक हजार करोड़ की बचत हुई है।
पंजाब में 842 क्लीनिक काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में 30 और क्लीनिक लोगों को समर्पित किए, जिसके साथ अब पंजाब में कुल 872 आम आदमी क्लीनिक चालू हो गए है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य को समर्पित 30 क्लीनिकों में बठिंडा में 5, मानसा में 7, होशियारपुर में 2, पटियाला में 6, मोगा में 3, मोहाली में 5 और श्री मुक्तसर साहिब में 2 क्लीनिक हैं। इन क्लीनिकों में कुल 80 प्रकार की दवाएं और 38 जांचें फ्री में उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इन क्लीनिकों में 72 लाख से अधिक डायग्नोस्टिक निःशुल्क किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए गए सुविधाओं से लोगों की स्वास्थ्य पर होने वाले खर्चे से बचाने में 1050 करोड़ का योगदान दिया है। दवाओं की खरीद और आपूर्ति के लिए पंजाब सरकार एक मजबूत प्रणाली पर काम कर रही है। स्थानीय स्तर पर दवाएं खरीदने के लिए सी. एम. औंस/एस. एम.आउंस को अधिकृत किया गया है। इस पहले से भी मरीजों को करीब 102.98 करोड़ की बचत हुई है।
एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधाएं भी मुफ्त में मुहैया कराई जा रही हैं। 512 निजी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सरकारी निर्धारित दरों पर सेवाएं प्रदान करने के लिए चिन्हित किया गया है और इसके अलावा मौजूदा सरकारी सुविधाओं को मजबूत करने पर काम किया जा रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड की संख्या 650 से बढ़कर 1350 हो गई है, जबकि एक्स-रे की संख्या 3,000 से बढ़कर 4,200 हो गई है। एक आंकड़े के मुताबिक अब तक 7 लाख से अधिक लोगों ने इन सेवाओं का भी लाभ उठाया।












Click it and Unblock the Notifications