AAP की सबसे ज्‍यादा 11 महिलाएं जीतीं चुनाव, लेकिन पंजाब सरकार में सिर्फ 1 को बनाया मंत्री

चंडीगढ़। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज होगा। 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। यह शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ स्थित राजभवन में होगा। जो व‍िधायक मंत्री बनेंगे, उनमें एक महिला है। साथ ही कैबिनेट में CM भगवंत मान मान समेत 4 जट्‌ट सिख, 3 हिंदू और 4 दलित चेहरे हैं। इन नए मंत्रियों में 2 डॉक्टर, एक रिटायर्ड अफसर भी हैं।

Recommended Video

    PUNJAB: Bhagwant Mann सरकार में 13 महिला MLA, Narinder Kaur की उम्र सबसे कम | वनइंडिया हिंदी
    आप की 11 महिला जीतीं, मगर मंत्री सिर्फ 1

    आप की 11 महिला जीतीं, मगर मंत्री सिर्फ 1

    आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में नए बनने वाले मंत्रियों में जो एक महिला हैं, वो डॉ. बलजीत कौर हैं। यह संख्‍या आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव जीतने वाली महिलाओं के औसत से कम है। बता दें कि, आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव जीतने वाली महिलाओं की संख्‍या 1 नहीं, बल्कि 11 है। हां जी, चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब व‍िधानसभा चुनाव 2022 के लिए कुल 90 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। जिनमें से 13 महिलाओं ने चुनाव जीता। इन 13 महिलाओं में 11 अकेले आम आदमी पार्टी से हैं।

    इस बार दोगुनी संख्‍या में महिला व‍िधायक

    इस बार दोगुनी संख्‍या में महिला व‍िधायक

    इस बार पंजाब में चुनाव जीतने वाली महिलाओं की संख्‍या पिछले व‍िधानसभा चुनाव के मुकाबले दोगुनी है। इस बार कुल 13 महिलाएं जीतकर व‍िधानसभा पहुंचीं, जबकि इससे पिछले सदन में 6 महिलाएं ही थीं। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार चुनाव जीतीं 13 महिलाओं में से 10 महिलाएं पहली बार, 3 दूसरी बार विधानसभा पहुंची हैं। इनमें दो डॉक्टर तथा 9 ग्रेजुएट हैं। साथ ही 1 आईटीआई और एक 12वीं पास हैं।

    अन्‍य दलों से 2 ही जीत पाईं चुनाव

    अन्‍य दलों से 2 ही जीत पाईं चुनाव

    इस बार चुनाव में कुल 90 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। जिसमें सबसे ज्यादा 12 को टिकट आम आदमी पार्टी ने ही दिया। जिनमें से 11 जीत गईं। यानी, सबसे ज्‍यादा 11 महिलाएं अकेले आम आदमी पार्टी से ही चुनाव जीतीं। 2 अन्‍य पार्टियों से हैं।

    इतनी बड़ी संख्‍या में महिलाएं पहली बार

    इतनी बड़ी संख्‍या में महिलाएं पहली बार

    अब पंजाब की 16वीं विधानसभा में 13 महिलाएं बैठेंगी। इतनी बड़ी संख्‍या में महिलाएं पहली बार चुनी गई हैं, पिछला आंकड़ा भी देखें तो इस बार महिला विधायकों की संख्या दोगुनी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+