Punjab Governor ने राज्य के मंत्री एलसी कटारूचक पर कार्रवाई करने को क्यों कहा?

Punjab Governor ने राज्य सरकार में मंत्री कटारूचक के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है। मंत्री कटारूचक के बारे में राज्यपाल ने कहा, उन्होंने जघन्य अपराध किया है।

Punjab Governor

Punjab Governor बनवारीलाल पुरोहित ने मंत्री लाल चंद कटारूचक के खिलाफ यौन दुराचार के आरोपों पर कहा, उन्होंने जघन्य अपराध किया है। उन्हें कैबिनेट में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

पंजाब के राज्यपाल ने कहा, 'मैं सीएम को उनके खिलाफ कार्रवाई करने की याद दिलाना चाहूंगा।' बता दें कि भाजपा ने मई के पहले हफ्ते में आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मंत्री लाल चंद कटारूचक के खिलाफ पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया। एक लड़के के कथित "यौन दुर्व्यवहार" की शिकायत का हवाला देते हुए बीजेपी ने मंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के अनुसार, "पीड़ित कैमरे के सामने यह कहते हुए आया कि मंत्री ने यौन दुराचार किया। उसे नौकरी का लालच दिया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्यपाल ने भी मामले का संज्ञान लिया और सरकार से पूछा कि क्या मंत्री इन गंभीर आरोपों के आलोक में अपने पद पर बने रह सकते हैं।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर पंजाब के डीजीपी और मुख्यमंत्री भगवंत मान को नोटिस जारी किया गया। राज्यपाल ने भी फॉरेंसिक रिपोर्ट पर मामले का संज्ञान लिया।

भाजपा ने इस कथित घटना को आम आदमी पार्टी (AAP) का 'सेक्स फॉर जॉब मॉडल' बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के शीर्ष नेता ऐसे नेताओं को 'संरक्षण' देते हैं। पूनावाला ने आरोप लगाया, "यह उनका 'सेक्स-फॉर-जॉब' मॉडल है। एक बार दिल्ली के एक मंत्री को एक महिला के साथ दुराचार करते हुए कैमरे में कैद किया गया था।"

भाजपा ने सवाल किया, क्या कटारूचक के मंत्री रहने तक निष्पक्ष जांच हो सकती है? सीएम भगवंत मान ने इतने लंबे समय से इस मंत्री के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया? AAP और केजरीवाल ऐसे आदमी का बचाव क्यों कर रहे हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+