पंजाब सरकार के कार्यों की दुनिया में सराहना, आम आदमी क्लीनिक को मिला अंतराष्ट्रीय पुरस्कार
Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 600 से अधिक आम आदमी क्लिनिक खोले गए हैं। आम आदमी क्लिनिक को लेकर अक्सर मान सरकार की तरफ से कई दावे भी किए जाते हैं। इस बीच आम आदमी क्लीनिक को विश्व स्वास्थ्य समिट में प्रथम स्थान मिला है। केन्या की राजधानी नैरोबी में ग्लोबल हेल्थ सप्लाई चेन समिट में आम आदमी क्लीनिक को पहला स्थान मिला है। बताया जा रहा है कि 85 देशों के प्रतिनिधियों ने पंजाब के स्वास्थ्य मॉडल की तरफ की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस उपलब्धि पर जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स के माध्यम से साझा की है। मुख्यमंत्री मान ने पोस्ट में लिखा है कि पंजाब के लिए गर्व का क्षण. हमारे आम आदमी क्लीनिकों को केन्या की राजधानी नैरोबी में ग्लोबल हेल्थ सप्लाई चेन समिट में पहला स्थान मिला है।
ज्ञात हो कि पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद दिल्ली की तर्ज पर 664 आम आदमी क्लीनिक खोले गए थे। इन क्लीनिकों में मरीजों का फ्री इलाज किया जाता है।
यह भी देखें पंजाब विधानसभा में 28 से दो दिवसीय शीतकालीन सत्र, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया निर्णय












Click it and Unblock the Notifications