पंजाब में नीला कार्ड बनवाने के लिए भगवंत मान सरकार लॉन्च करेगी नया पोर्टल

पंजाब में अवैध रूप से सरकारी राशन लेने वालों के खिलाफ प्रदेश की सरकार ने अहम कदम उठाया है। पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि अवैध रूप से राशन लेने वालों का कार्ड काटा गया है।

गरीब वर्ग के लोगों के कार्ड को बरकरार रखा गया है। मंत्री ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों का नीला कार्ड बनवाया जाएगा, जिससे कि लोगों को राशन वितरण के साथ अन्य स्कीमों का भी लाभ मिल सके।

bhagwant mann

सरकार की ओर से जरूरतमंद लोगों को मदद मुहैया कराने के लिए जल्द ही पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल पर लोग आसानी से अपना नीला कार्ड बनवा सकते हैं और सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं।

प्रदेश सरकार की घर-घर आटा पहुंचाने की स्कीम को लेकर कटारुचक्क ने कहा कि इस योजना को जल्द ही लागू किया जाएगा। इस योजना को प्रदेशभर में 18 हजार डिपो होल्डरों तक पहुंचाया जाएगा। उपभोक्ताओं को भी यह सहूलियत दी गई है कि वह चाहे तो मार्कफेड से आटा ले सकते हैं या फिर वह डिपो होल्डर से गेंहू ले सकते हैं।

पंजाब सरकार जल्द ही एक पोर्टल शुरू करने जा रही है। जिससे कि जरूरतमंद परिवारों और गरीब परिवारों का राशन कार्ड यहां आसानी से बनाया जा सके। सरकार की ओर से डिपो धारकों को कमीशन के रूप में 2 किश्तें जारी की जा चुकी है।

सरकार की ओर से कहा गया है कि तीसरी किश्त को भी जल्द ही जारी किया जाएगा। इसे पारिश्रमिक या फिर कमीशन के तौर पर सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा। गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में कई डिपो होल्डर अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+