पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में आज दी गई कर्मचारियों के DA में 6% बढ़ोतरी को मंजूरी
चंडीगढ़। पंजाब में आज राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कई राहतभरे फैसले लिए गए। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के डीए में भी 6% बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि, यह कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, इस फैसले से पंजाब के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। अपनी आम आदमी पार्टी की सरकार की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हम जो कहते हैं, वो करते हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना की।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- 'हमने पंजाब से वादा किया था कि पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे। आज भगवंत मान ने ये वादा पूरा किया है।' केजरीवाल ने पंजाब के सभी कर्मचारियों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि, 'नई पेंशन स्कीम नाइंसाफ़ी है और हमारी सरकार ने अब पुरानी पेंशन को ही बहाल कर दिया है।' केजरीवाल ने यह भी कहा कि पूरे देश में फिर से OPS लागू होनी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications