Punjab: घग्गर बांध को मिलेगी मजबूती, सीएम भगवंत मान ने मरम्मत के लिए किये 9 करोड़ रुपये आवंटित
Punjab News: पंजाब में मानसून से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान घग्गर पर बांध को मजबूत करने और उसकी मरम्मत हेतु करीब 9 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। राज्य के जल संसाधन मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने अफसरों को निर्देश दिया है कि वह मानसून आने से पूर्व घग्गर नदी के टीवाना बांध को मजबूत करने का कार्य पूरा कर लें।
ज्ञात हो कि विधायक कुलजीत सिंह रंधावा टिवाना, अमलाला, खजूर मंडी और आलमगीर के दौरे के दौरान मंत्री जौरामाजरा के साथ थे। मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार पूरे प्रदेश में मानसून से पहले की तैयारियों के लिए समर्पित है।

पंजाब सरकार के मंत्री ने चेतन सिंह जौरामाजरा बताया कि तिवाना और आलमगीर क्षेत्रों में घग्गर पर बांध को पक्का करने और उसकी जीर्णोद्धार के लिए करीब 9 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। 2900 फीट लंबी बांध की योजना में से 2400 फीट का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। घग्गर बांध के किनारे बसे ग्रामीणों को राहत देने के लिए बाकि 500 फीट का काम भी तेजी से पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें पंजाब में कर्मचारियों लिए छठे वेतन आयोग को मंजूरी, भगवंत मान सरकार के फैसले का इनको मिलेगा लाभ












Click it and Unblock the Notifications