पंजाब में कर्मचारियों लिए छठे वेतन आयोग को मंजूरी, भगवंत मान सरकार के फैसले का इनको मिलेगा लाभ

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग को स्वीकृति दी है। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वित्त विभाग ने पंजाब में सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग के क्रियान्वयन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। पंजाब सरकार के इस निर्णय से विभिन्न विभागों के तहत सहायता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रशासनिक विभागों को इन कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग को लागू करने के लिए अधिसूचना जारी करने के निर्देश जारी किये गए हैं। संबंधित विभाग घाटे का आकलन करने के लिए बीते 3 वर्षों के वित्तीय आंकड़ों की समीक्षा करेंगे और वित्तीय जरूरतों सहित विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।

punjab news

उन्होंने आगे बताया कि प्रशासनिक विभागों से प्रस्ताव मिलने होने के बाद वित्त विभाग इन संस्थानों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करेगा। यह कदम पंजाब सरकार की प्रदेश में शिक्षा में सुधार होगा। वित्त मंत्री चीमा ने शिक्षा को बढ़ाने के लिए सरकार की कोशिश के बारे में बात करते हुए कहा कि हमने बीते 2 वर्षों में राज्य में शिक्षा में क्रांति देखी है, और हमने भावी पीढ़ियों के लिए स्टेंडर्ड स्थापित किए हैं। हम शिक्षा बेहतर करने के लिए कदम उठाना जारी रखेंगे।

यह भी पढ़े Punjab: जालंधर उपचुनाव को लेकर AAP की अहम बैठक, सीएम भगवंत मान लांच किया नया मिशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+