पंजाब: गुरुदासपुर में प्रेम-प्रसंग को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
पंजाब: गुरुदासपुर में प्रेम-प्रसंग को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
गुरुदासपुर, 04 जुलाई: खबर पंजाब के गुरुदासपुर से है, यहां अंधाधुंध हुई फायरिंग में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फायरिंग की सूचना पर बटाला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मानें तो कथित प्रेम संबंध का मामला बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रहा है, जांच के बाद इस घटना का खुलासा हो सकेगा।

डीएसपी गुरुदासपुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को बटाला थाना क्षेत्र के गांव बल्लरवाल में फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बटाला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो शवों को कब्जे में लेकर चार लोगों को इलाज के लिए बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इलाज के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बल्लरवाल गांव का प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। हालांकि बाद में वे दोनों वापस आ गए। इससे गुस्साए लड़की के परिवार वालों ने खेत में काम कर रहे लड़के के परिवार वालों पर हमला बोल दिया। इस हमले में मंगल सिंह (65) पुत्र उजागर सिंह, सुखविंदर सिंह (35) पुत्र मंगल सिंह, जसवीर सिंह (32) पुत्र मंगल सिंह और बबनदीप सिंह (22) पुत्र जसपाल सिंह की मौत हो गई। वहीं, घायलों की पहचान हरमनदीप सिंह व जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
घायलों को इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती करवाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना घुमान की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अभी जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक-युवती आपस में प्रेम करते हैं। इसको लेकर लड़की पक्ष वाले विरोध जताते रहे हैं। जब दोनों प्रेमी घर से गए तो परिवार वाले गुस्से में थे। इसी गुस्से में उन्होंने लड़के के परिवार पर हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications