Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, 96 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में मोहाली में निधन हो गया। सिंह पिछले कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे।

Parkash Singh Badal Passed Away: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को मोहाली में निधन हो गया। वो पिछले लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। आज (25 अप्रैल) उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे
शिरोमणि अकाली दल के मीडिया एडवाइजर ने प्रकाश सिंह बादल के निधन की पुष्टि की है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में तकलीफ और लंग्स में इंफेक्शन के चलते एक हफ्ते पहले अस्पताल लाया गया था, जहां उन्होंने आज दम तोड़ दिया। प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं।
बता दें कि प्रकाश सिंह बादल ने 1970 से 1971 तक, 1977 से 1980 तक, 1997 से 2002 तक और 2007 से 2017 तक पंजाब के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला है। उनको मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, तलवंडी साबो थर्मल प्लांट जैसी कई योजनाओं का श्रेय दिया जाता है।
आठ दिसंबर 1927 को हुआ जन्म
प्रकाश सिंह बादल का जन्म पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में आठ दिसंबर 1927 को हुआ था। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का पहले ही देहांत हो चुका है। उनकी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल हैं।
इससे पहले उनको गैस्ट्राइटिस और ब्रोन्कियल अस्थमा से जुड़ी समस्या के बाद पिछले साल जून में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरवरी 2022 में उन्हें कोरोना भी हुआ था, जिसके बाद उन्हें लुधियाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
2022 विधानसभा चुनाव में हारे
पांच बार के सीएम रहे प्रकाश सिंह बागल को 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। जो कि यह उनके राजनीतिक जीवन की पहली हार थी। हालांकि ज्यादा उम्र के चलते उन्होंने चुनाव नहीं लड़ना का फैसला किया था, लेकिन पार्टी की स्थिति को देखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ा।












Click it and Unblock the Notifications