कोचिंग टीचर से हो गया प्यार फिर दोनों ने नहर में लगा दी छलांग, प्रेमिका की हुई मौत तो प्रेमी गिरफ्तार

फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी-प्रेमिका ने खुदकुशी करने की कोशिश की। इस दौरान प्रेमिका की मौत हो गई। हालांकि प्रेमी बच गया, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही भाखड़ा नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। दरअसल, युवक महिला टीचर से आइलेट्स की कोचिंग ले रहा था। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे और दोनों की अलग-अलग शादी हो गई। लेकिन दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ।

कोचिंग के दौरान दोनों को हुआ था प्यार

कोचिंग के दौरान दोनों को हुआ था प्यार

शादी होने के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ घर से भाग गए और कुछ दिन महाराष्ट्र, राजस्थान व हरियाणा में रहते रहे। इसके बाद वह सरहिंद स्थित नहर किनारे पहुंचे और नहर में छलांग लगा दी। हालांकि इस दौरान प्रेमी बच गया, लेकिन प्रेमिका की मौत हो गई। खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने मोगा के रहने वाले ज्वेलर सिमरनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजन शादी के लिए नहीं हुए राजी

परिजन शादी के लिए नहीं हुए राजी

सिमरनप्रीत को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि मृतका धर्म सिंह नगर मोगा निवासी 25 वर्षीय प्रेमदीप कौर उर्फ सपना आइलेट्स टीचर थी। वह भी प्रेमदीप से ही आइलेट्स की कोचिंग लेता था। इस दौरान दोनों को एर-दूसरे से प्यार हो गया और वह दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। इसके बाद दोनों की शादी अलग-अलग जगह हो गई।

दोनों ने नहर में कूदकर की खुदकुशी

दोनों ने नहर में कूदकर की खुदकुशी

हालांकि शादी के बाद भी वह मिलते रहे। 17 मार्च को दोनों घर से कार में भाग गए। इस दौरान वह कुछ दिन महाराष्ट्र, राजस्थान व हरियाणा में रहे। सात अप्रैल को दोनों सरहिंद पहुंचे और भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। वह तैरना जानता था, इसलिए बचकर नहर के बाहर आ गया। सिमरनप्रीत ने बताया कि उसने प्रेमदीप को भी नहर से निकाल लिया। प्रेमदीप की हालत काफी खराब हो चुकी थी।

प्रेमी की बच गई जान, प्रेमिका की हो गई मौत

प्रेमी की बच गई जान, प्रेमिका की हो गई मौत

कुछ देर बाद उसने (सिमरनप्रीत) फिर नहर में छलांग लगा दी, लेकिन दूसरी बार भी वह बच गया। वहीं, तब तक प्रेमदीप की हालत खराब हो गई थी। वह एंबुलेंस ढूंढने जीटी रोड पर गया, लेकिन तब तक प्रेमदीप की मौत हो गई थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर प्रेमदीप का शव और नहर किनारे से कार बरामद कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+