Punjab Exit Poll Result 2024: पंजाब में कौन मार रहा बाजी? भाजपा, कांग्रेस, आप की क्‍या स्थिति?

Punjab Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी व सातवें चरण में एक जून को पंजाब की 13 सीटों पर भी वोट डाले गए हैं। शाम छह बजे मतदान समाप्‍त होते ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं। हालांकि वास्‍तविक नतीजे 4 जून को होने वाली मतगणना से पता चलेंगे। India Today-Axis My India Exit Poll 2024 में पंजाब में INDIA ब्लॉक को 13 में से 7-9 सीट मिलने का अनुमान है।

पंजाब लोकसभा चुनाव 2019 में एग्जिट पोल का अनुमान सटीक रहा था। बाद में मतों की गणना हुई तो कांग्रेस ने पंजाब की 13 में से 8 सीटी जीती थीं। कांग्रेस के अलावा शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और आम आदमी पार्टी भी मैदान थी।

Punjab Exit Poll Result 2024

पिछले चुनाव में पंजाब की 13 सीटों में से भाजपा-अकाली दल गठबंधन ने चार सीटें जीती थी। भाजपा की ओर से गुरदासपुर से सनी देओल और होशियारपुर से सोमप्रकाश ने जीत हासिल की थी।

क्या है एग्जिट पोल?

बता दें कि एग्जिट पोल किसी चुनाव में मतदान के बाद मतदाताओं से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया गए एक सर्वे होता है। इसमें मतदाताओं से मतदान के जानकारी ली जाती है कि उन्‍होंने किसे वोट दिया है? उनके क्षेत्र में किसी पार्टी या उम्‍मीदवार की जीत का पलड़ा भारी है? ऐसे सवालों के उत्‍तरों से सीट पर हार-जीत का अनुमान लगाया जाता है। चुनाव में इसी डेटा के नतीजों को एग्जिट पोल कहा जाता है। ऐसा कतई जरूरी नहीं है कि एग्जिट पोल पूरी तरह से हर बार रिजल्ट में तब्दील ही हो जाते हैं। कई बार एग्जिट पोल सही तो कई बार गलत भी साबित होते हैं।

पंजाब पर क्‍या कर रहा था फलोदी सट्टा बाजार?

लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार ने भी खूब भविष्‍यवाणी की है। लोकसभा आचार संहिता से लेकर एग्जिट पोल के नतीजों तक फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान बदलता रहा है। फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि पंजाब में भाजपा को दो-तीन सीटें मिल सकती हैं।

पंजाब के प्रमुख उम्‍मीदवार

1. गुरदासपुर लोकसभा सीट
कांग्रेस-सुखजिंदर सिंह रंधावा
आप-अमंशेर सिंह
एसएडी-दलजीत सिंह चीमा
भाजपा-दिनेश सिंह

2. अमृतसर लोकसभा सीट
कांग्रेस-गुरजीत सिंह औजला
आप-कुलदीप सिंह धालीवाल
एसएडी-अनिल जोशी
भाजपा-तरनजीत सिंह संधू

3.खडूर साहिब लोकसभा सीट
कांग्रेस-कुलबीर सिंह जीरा
आप-लालजीत सिंह भुल्लर
एसएडी-विरसा सिंह वल्टोहा
भाजपा-मनजीत सिंह मन्ना मियांविंड

4.जालंधर लोकसभा सीट
कांग्रेस-चरणजीत सिंह चन्नी
आप-पवन कुमार टीनू
एसएडी-मोहिंदर सिंह कायपी
भाजपा-सुशील कुमार रिंकू

5. होशियारपुर लोकसभा सीट
कांग्रेस-यामिनी गोमर
आप-राज कुमार चब्बेवाल
एसएडी-सोहन सिंह ठंडल
भाजपा-अनीता प्रकाश

6. आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट
कांग्रेस-विजय इंदर सिंगला
आप-मालविंदर सिंह कांग
एसएडी-प्रेम सिंह चंदूमाजरा
भाजपा-सुभाष शर्मा

7. लुधियाना लोकसभा सीट
कांग्रेस-अमरिंदर सिंह राजा वारिंग
आप-अशोक पाराशर पप्पी
एसएडी-रणजीत सिंह ढिल्लों
भाजपा-रवनीत सिंह बिट्टू

8.फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट
कांग्रेस-अमर सिंह
आप-गुरप्रीत सिंह जी.पी.
एसएडी-बिक्रमजीत सिंह खालसा
भाजपा-गेज्जा राम वाल्मीकि

9.फरीदकोट लोकसभा सीट
कांग्रेस-अमरजीत कौर साहोके
आप-करमजीत अनमोल
एसएडी-राजविंदर सिंह
भाजपा-हंस राज हंस

10. फिरोजपुर लोकसभा सीट
कांग्रेस-शेर सिंह घुबाया
आप-जगदीप सिंह काका बराड़
एसएडी-नरदेव सिंह मान
भाजपा-राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी

11. बठिंडा लोकसभा सीट
कांग्रेस-जीत मोहिंदर सिंह
आप-गुरमीत सिंह
एसएडी-हरसिमरत कौर
भाजपा-परमपाल कौर

12. संगरूर लोकसभा सीट
कांग्रेस-सुखपाल सिंह खैरा
आप-गुरमीत सिंह मीत
एसएडी-इकबाल सिंह
भाजपा-अरविंद खन्‍ना

13.पटियाला लोकसभा सीट
कांग्रेस-धर्मवीर गांधी
आप-बलबीर सिंह
एसएडी-नरेंद्र कुमार शर्मा
भाजपा-परनीत कौर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+