पंजाब चुनाव: AAP ने जारी की तीन उम्मीदवारों वाली 8वीं लिस्ट, अब तक पार्टी ने बांटे 104 टिकट
चंडीगढ़, 07 जनवरी। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की आठवीं लिस्ट भी जारी कर दी। तीन उम्मीदवारों वाली इस सूची में 'आप' जालंधर सेंट्रल से रमन अरोड़ा, गुरु हर सहाए से फौजा सिंह सरारी और अबहोर से दीप कंबोज को टिकट दिया है। बता दें कि हाल ही में चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी अब तक कुल 104 प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है।

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कई तरह की अटकलें भी सामने आ रही हैं, संयुक्त समाज मोर्चा की ओर से दावा किया जा रहा है कि वह आम आदमी पार्टी में गठबंधन हो सकता है। इसी क्रम में बीते रविवार संयुक्त समाज मोर्चा के मुखिया बलबीर राजेवाल दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं से मिलने पहुंचे थे। मालूम हो कि पंजाब में अगले कुछ सप्ताह में 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इससे पहले साल 2017 में पहले बार आम आदमी पार्टी ने पंजाब के चुनाव में किस्मत आजमाई थी, जिसमें पार्टी को 20 सीटों पर जीत मिली थी।
यह भी पढ़ें: Viral Video: पंजाब के डिप्टी सीएम को बीजेपी समर्थकों ने घेरा, 'मोदी जिंदाबाद' के नारे लगाने पर हुए मजबूर
Recommended Video
अपनी छठी लिस्ट में आप ने श्री हरगोबिंदपुर से एडवोकेट अमरपाल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। अमृतसर पूर्व से पार्टी ने जीवनजोत कौर को टिकट दिया है। इस सीट पर जीवनजोत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को टक्कर देंगी। हालांकि उनके पटियाला से भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। आप ने अमृतसर पश्चिम से डॉ. जसबीर सिंह को टिकट दिया है। अमलोह से आप के टिकट से गुरदिंर सिंह चुनाव मैदान में होंगे। नरिंदर पाल सिंह सवना को फाजिल्का, प्रीतपाल शर्मा को गिद्दड़बाहा, सुखवीर मैसेर खाना को मौड़ और मोहम्मद जमील उर रहमान को मलेरकोटला से आप ने अपना प्रत्याशी बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications