Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब के मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत चन्नी इस बार हारेंगे या जीतेंगे? जानिए

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। यहां काउंटिंग सेंटर्स पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिखा है। वहीं, दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में कड़ी टक्कर है। हालांकि, ये रुझान अभी पोस्टल बैलेट की गिनती के हैं। इसके बाद EVM से वोटों की काउंटिंग शुरू होगी। लोगों की नजरें राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी पर भी हैं।

Captain Amarinder Singh and Charanjit singh Channi,

दो मुख्यमंत्री चेहरों का मुकाबला
खबर है कि, पंजाब में कांग्रेस से अलग होकर फिर अपनी पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। उनके प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार उनसे आगे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह हार सकते हैं। कैप्टन ही वो नेता हैं, जो पिछले चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाए और मुख्यमंत्री बने। इस बार उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन किया है।

Captain Amarinder Singh and Charanjit singh Channi,

चरणजीत सिंह चन्नी 2 सीटों पर लड़े
कांग्रेस द्वारा कुछ ही महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बनाए गए चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में 2 सीटों पर खड़े हुए। पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज सुबह चमकौर साहिब में गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेकने भी पहुंचे। हालांकि, चन्नी ने यहां मीडिया से कोई चर्चा नहीं की। चन्नी चमकौर साहिब से ही मैदान में हैं। उनकी दूसरी सीट भदोड़ है। जहां से वह पीछे चल रहे हैं।

Captain Amarinder Singh and Charanjit singh Channi,
Punjab election result 2022 today: Captain Amarinder Singh and Charanjit singh Channi, was the Chief Ministers of Punjab, now lose or win? know here

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+