Punjab: सिद्धू ने बताया क्या है पंजाब मॉडल, कहा- मैं एलन मस्क को बुलाऊंगा और...

चंडीगढ़, 22 जनवरी: पंजाब का रण इस बार काफी रोचक होने जा रहा है। एक तरफ जहां कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी बनाकर कांग्रेस को चुनौती दी है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी सूबे में टक्कर में हैं। ऐसे में इस बार का चुनाव काफी कड़ा होता दिखाई दे रहा है। इस बीच कांग्रेस पार्टी का क्या एजेंडा रहेगा, इस पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने खुलकर बात की।

 Navjot Singh Sidhu

कांग्रेस के पंजाब मॉडल पर सिद्धू का बयान

न्यूज एजेंसी एएआई से बात करते हुए पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आगामी चुनाव में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है। पंजाब मॉडल का लक्ष्य 10 इंडस्ट्रियल और 13 फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर बनाना है। इसी के साथ सिद्धू ने कहा कि हम मोहाली को एक आईटी हब और स्टार्टअप सिटी में बदलेंगे। हम मोहाली को उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में देखते हैं।

एलन मस्क को पंजाब बुलाऊंगा: सिद्धू

सिद्धू ने आगे कहा कि मैं एलन मस्क (टेस्ला मालिक) को पंजाब में आमंत्रित करूंगा और लुधियाना में सबसे बड़ा ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) उद्योग स्थापित करूंगा। पंजाब मॉडल मनमोहन सिंह के विकास के दृष्टिकोण की प्रेरणा है।

सीएम उम्मीदवार पर कही ये बात

वहीं चुनाव में सीएम कैंडिडेट को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि सीएम उम्मीदवार के बारे में फैसला करने के लिए हाईकमान हैं। मैंने पंजाब को किसी भी पद के लिए मॉडल नहीं बनाया। मैं पंजाब के बारे में सोचता रहता हूं। पंजाब मेरा जुनून है। मेरा इरादा राज्य के विकास के लिए काम करना है। बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होंगे, जिसके परिणाम 10 मार्च को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+