Moga Seat Result: मोगा सीट से हार गईं सोनू सूद की बहन मालविका सूद, AAP नेता ने दी करारी शिकस्त
Moga Seat Result: सोनू सूद की बहन और कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद मोगा सीट से हार रही हैं या जीत रही हैं?
Moga Seat Result: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) जीतती हुई नजर आ रही है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 80 सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) आगे चल रही है। कांग्रेस 16 और बीजेपी 2 सीटों पर है। लेकिन इन सब के बीच पंजाब का मोगा विधानसभा सीट चर्चा में आ गई है। क्योंकि इस सीट से बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन और कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद चुनावी मैदान में थीं जो हार गई हैं। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक (समय दोपहर 02.20 बजे) मालविका सूद इस सीट पर आप के उम्मीदवार डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा से काफी हजार वोटों से पीछे हैं।

Moga Seat Result: जानें किस को मिले कितने वोट?
- कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद - 38234 वोट (समय दोपहर 02.20PM)
-आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा - 59149 वोट (समय दोपहर 02.20PM)
- बीजेपी उम्मीदवार हरजोत कमल (मौजूदा विधायक)- 10606 वोट (समय दोपहर 02.20PM)
- शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार बरजिंदर सिंह बरार - 28333 वोट (समय दोपहर 02.20PM)

जानें मोगा सीट के बारे में?
मोगा विधानसभा सीट पर अब तक कुल 15 चुनाव हुए हैं। जिसमें से 10 बार इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। 1977 से 2017 तक के चुनावों में कांग्रेस पार्टी मोगा सीट पर 6 बार जीती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हरजोत कमल ने चुनाव जीता था।

जानें सोनू सूद की बहन मालविका सूद के बारे में?
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल हुई थीं। मालविका सूद सोनू सूद की छोटी बहन हैं। 38 वर्षीय मालविका सूद मोगा शहर में काफी समय से सामाजिक कार्य कर रही हैं। मालविका मोगा कंप्यूटर इंजीनियर भी हैं और अपना कोचिंग सेंटर भी चलाती हैं। उनके पति का नाम गौतम सच्चर है।












Click it and Unblock the Notifications