Punjab Election: पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने आज बुलाई विधायकों की बैठक

Punjab Election: पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने आज बुलाई विधायकों की बैठक

चंडीगढ़, 18 सितंबर: पंजाब कांग्रेस में जारी राजनीतिक भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज शनिवार (18 सितंबर) को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक होने वाली है। हरीश रावत ने कहा है कि आज शाम 5 बजे पंजाब कांग्रेस के विधायकों की बैठक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुलाई गई है। हरीश रावत का कहना है कि बैठक में बड़ी संख्या में विधायकों को आने को कहा गया है।

Recommended Video

    Punjab: Congress Legislature Meeting आज, CM Amarinder को लेकर कयासबाजी तेज | वनइंडिया हिंदी
    harish rawat

    पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत आज अजय माकन और हरीश चौधरी के साथ चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जिन्हें पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस बैठक में एक बार फिर से पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की 'अग्निपरीक्षा' है। हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा है कि पंजाब के सभी कांग्रेस विधायकों से अनुरोध है कि कृपया इस बैठक में भाग लें।

    कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अपने ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और को टैग किया है।

    बता दें कि पंजाब में जारी सियासी उठापटक के बीच बीते बुधवार की रात हरीश रावत ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान पंजाब की राजनीति और आने विधानसभा का चुनाव को लेकर चर्चा की गई थी। हरीश रावत ने सोनिया गांधी को पंजाब में चल रहे राजनीतिक हालातों की जानकारी दी है। जिसके बाद हरीश रावत को पंजाब के हालात जल्द ठीक करने को कहा गया है।

    असल में पंजाब में विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है, इसलिए कांग्रेस हाईकमान चाहती है कि राज्य में जारी सियासी उथलपुथल शांत हो जाए। पिछले कई महीनों से पंजाब कांग्रेस दो गुटों में बंटे हुए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच की खींचतानी बढ़ती ही जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+