पंजाब चुनाव: फिरोजपुर में वोटिंग के दौरान आप-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, कई लोगों को आईं चोटें

चंडीगढ़, 20 फरवरी: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 117 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। ऐसे में पंजाब के कुल 1304 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में बंद होगा। पंजाब की चुनावी जंग किसी भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं लग रही है। ऐसे में वोटिंग के बीच आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर आ रही है, जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।

Recommended Video

    Election 2022: UP के तीसरे चरण की 59 सीटों और Punjab की 117 सीटों पर कैसी रही Voting| वनइंडिया हिंदी
    Punjab election

    जानकारी के मुताबिक पंजाब में फिरोजपुर (शहरी) विधानसभा क्षेत्र के जल्लू की गांव में चल रही वोटिंग के बीच बीजेपी और आप के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं की भिड़ंत में आप के एक कार्यकर्ता के घायल होने की खबर हैं। बताया जा रहा है कि आप का जो कार्यकर्ता घायल हुआ है, उसका नाम सुरजीत सिंह है, जो झड़प में मामूली रूप से घायल हुआ है।

    झड़प की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है। फिलहाल किसी तरह से तनाव की खबर नहीं है। वहीं इससे पहले फिरोजपुर के गांव अटारी में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने की भी खबर सामने आई थी, जिसका आरोप कांग्रेस पर लगाया गया था। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस चेयरमैन सुखविंदर सिंह, दविंदर सिंह, डॉ. अवतार सिंह, गुरशरण सिंह समेत 150 लोगों पर थाना आरएफके में मामला दर्ज करवाया गया है। आपको बता दें कि 20 फरवरी यानी आज वोटिंग के बाद 10 मार्च को पंजाब में वोटों की गिनती होगी, जिसके बाद परिणाम आना शुरू होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+