पंजाब चुनाव: हिंदू बाहुल्य 45 सीटों पर बीजेपी करेगी फोकस, जीत के लिए नया फॉर्मूला तैयार

नई दिल्ली, 1 सितंबर: पिछले साल मोदी सरकार तीन नए कृषि कानून लेकर आई थी, जिसके खिलाफ दिल्ली से लगती सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस बिल का विरोध सबसे ज्यादा पंजाब में देखने को मिल रहा है। खास बात तो ये है कि वहां पर अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं, ऐसे में उसका खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ेगा। लंबे वक्त तक पंजाब में बीजेपी का साथ देने वाला शिरोमणि अकाली दल (SAD) भी नया कानून आते ही NDA से बाहर हो गया था। जिस वजह से बीजेपी की मुश्किलें पंजाब में बढ़ती जा रही हैं, लेकिन अब हाईकमान ने इस संकट से उबरने का रास्ता निकाल लिया है।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: BJP की तैयारी, 45 Hindu Majority सीटों पर फोकस | वनइंडिया हिंदी
    Punjab election

    बीजेपी ने पंजाब की उन सीटों पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है, जहां हिंदू आबादी ज्यादा है। इन सीटों की संख्या 45 के करीब बताई जा रही है। इसके लिए बकायदा प्रदेश नेतृत्व ने जिलास्तरीय नेताओं को रणनीति और सीटों पर अधिक ध्यान देने के बारे में समझाया है। इन 45 में से 23 सीटें पहले बीजेपी जीत चुकी है, हालांकि उस दौरान उन्होंने SAD से गठबंधन कर चुनाव लड़ा था।

    मामले में राज्य के एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा कि हाईकमान को पता है कि राज्य नेतृत्व को चुनाव प्रचार में दिक्कत हो रही है। हाल ही के कुछ दिनों में बीजेपी नेताओं पर हमले भी हुए। ऐसे में अब उन सीटों पर ध्यान देना है, जहां पर पहले ही पार्टी मजबूत स्थिति में है। बीजेपी जिन 45 सीटों पर फोकस कर रही है, वहां पर हिंदू आबादी 60 प्रतिशत के आसपास है। वहीं रोपड़, जलालाबाद, पटियाला (शहरी), बठिंडा (शहरी) जैसी सीटें ऐसी हैं, जहां बीजेपी मानती है कि उनके पास जीतने का एक उचित मौका है।

    बीजेपी नेताओं के मुताबिक पार्टी ने उन सीटों की भी पहचान की है, जहां उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा है। पार्टी नेतृत्व ने जिलास्तरीय नेताओं को ना केवल इन क्षेत्रों में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए समान विचारधारा वाले सामाजिक संगठनों के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं, बल्कि ये भी सुनिश्चित करने को कहा कि वो किसान संगठनों के वर्चस्व वाले क्षेत्रों में प्रवेश करें। मामले में बीजेपी महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि अभी उनकी योजना 117 सीटों पर लड़ने की है। इस बार चुनाव में पार्टी के लिए एक अलग अनुभव होगा, क्योंकि पार्टी अपने दम पर ही लड़ेगी। इसके लिए उनके नेता पूरी तैयारी कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+