पंजाब शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस व IPS ज्‍योति यादव की शादी का एल्‍बम, जानिए कैसे शुरू हुई लव स्‍टोरी?

MLA Harjot Bains IPS Jyoti Yadav: आप विधायक हरजोत बैंस पंजाब की भगवंत मान सरकार में शिक्षा मंत्री हैं जबकि आईपीएस डॉ. ज्‍योति यादव मानसा की एसपी हैं।

MLA Harjot singh Bains IPS Dr. Jyoti Yadav

Bureaucrats weds Politician in India: देश में इन दिनों हरियाणा में आदमपुर सीट से भाजपा विधायक भव्‍य बिश्‍नोई व भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी आईएएस परी बिश्‍नोई का रिश्‍ता सुर्खियों में है। यह आईएएस-विधायक की जोड़ी मई 2023 में सगाई और साल के अंत तक शादी करने वाली है। ऐसी ही स्‍टोरी पंजाब से सामने आई है।

आईपीएस की शिक्षामंत्री से शादी

आईपीएस की शिक्षामंत्री से शादी

पंजाब कैडर में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी डॉ. ज्‍योति यादव व पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की जोड़ी ने तीन दिन पहले ही शादी की है। एमएलए आईपीएस की इस जोड़ी इसी महीने सगाई की थी। 25 मार्च 2023 को विवाह बंधन में बंध गए। विधायक बैंस ने शादी की तस्‍वीरें अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर 28 मार्च को शेयर की हैं।

 आईपीएस डॉ. ज्‍योति यादव की जीवनी

आईपीएस डॉ. ज्‍योति यादव की जीवनी

बता दें कि साल 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी डॉ. ज्‍योति यादव वर्तमान में पंजाब के मानसा जिले में एसपी के पद पर कार्यरत हैं। 34 वर्षीय आईपीएस यादव मूलरूप से हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली हैं। पेशे से चिकित्‍सक भी है।

आईपीएस ज्‍योति यादव पिछले साल उस वक्‍त सुर्खियों में आई जब लुधियाना दक्षिण से आम आदमी पार्टी विधायक राजिंदरपाल कौर ने यादव को 'बिना उन्हें बताए उनके क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने' के लिए सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई थी। तब आईपीएस ज्‍योति यादव लुधियाना में एसीपी थीं।

 विधायक हरजोत बैंस की जीवनी

विधायक हरजोत बैंस की जीवनी

पंजाब में भगवंत मान सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस आम आदमी पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए थे। 2016 में आम आदमी पार्टी पंजाब की युवा विंग के अध्यक्ष बने। पंजाब के रोपड़ जिले के आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने।

 एमएलए हरजोत बैंस की शिक्षा

एमएलए हरजोत बैंस की शिक्षा

32 वर्षीय हरजोत बैंस आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के रहने वाले हैं। जाट-सिख परिवार से ताल्‍लुक रखने वाले हरजोत बैंस पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से विधि स्नातक हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में अतिरिक्त योग्यता भी प्राप्त कर रखी है।

 एमएलए हरजोत बैंस का राजनीतिक कॅरियर

एमएलए हरजोत बैंस का राजनीतिक कॅरियर

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में लुधियाना के साहनेवाल निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन अकाली दल के शरणजीत सिंह ढिल्लों से हार गए थे। फिर पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आनंदपुर साहिब सीट से भाग्‍य आजमाया। इस बार बैंस ने आनंदपुर साहिब से तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह को 45,000 से अधिक मतों से हराया।

हरजोत बैंस, शिक्षामंत्री पंजाब

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर भगवंत मान मुख्‍यमंत्री बने। मान की सरकार में बैंस को जेल और खनन मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। हालाँकि, बाद में उन्हें कैबिनेट फेरबदल में दोनों विभागों से वंचित कर दिया गया और इसके बजाय स्कूली शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा दी गई। वर्तमान में शिक्षामंत्री हैं।

 पंजाब विधानसभा अध्‍यक्ष ने दी बधाई

पंजाब विधानसभा अध्‍यक्ष ने दी बधाई

पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत बैंस की आईपीएस डॉ. ज्‍योति यादव से सगाई पर पंजाब विधानसभा अध्‍यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने दोनों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा-'आने वाले दिनों में अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जो जोड़े को बधाई' उल्‍लेखनीय है कि पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद हरजोत बैंस दूसरे मंत्री होंगे, जिनकी शादी हो रही है। इनसे पहले खुद पंजाब सीएम भगवंत मान पिछले साल डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+