पंजाब में CoronnaVirus के चलते विदेश से लौटे IAS और IPS को घर में रहने का आदेश
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना वायरस की दहशत बढ़ती जा रही है। पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए विदेश से लौटे दो आइएएस और दो आइपीएस अधिकारियों को 14 दिन तक अपने घरों में रहने के आदेश दिए हैं। इनमें मोहाली के डिप्टी कमिश्नर गिरीश दयालन, फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी अमनीत कौंडल, संगरूर के एसएसपी संदीप गर्ग और पटियाला डेवलपमेंट अथॉरिटी की मुख्य प्रशासक सुरभि मलिक शामिल हैं।

इसके साथ ही राज्य में कोरोना के दो और संदिग्ध मरीज मिले हैं। ये सभी अधिकारी छुट्टियां बिताने के लिए इटली और स्विटजरलैंड गए हुए थे। चार मार्च को वापस आए हैं। हालांकि इनका मेडकिल टेस्ट हो चुका है और कोरोना वायरस के लक्षण नहीं है। लेकिन एहतियात के तौर पर इन सभी को 14 दिन के लिए अपने-अपने घर में रहने को कहा गया है। सभी अधिकारियों ने सरकार को बताया है कि वह उन देशों से आए हैं। जहां कोरोना वायरस फैला हुआ है।
काबिले गौर है कि सरकार ने 6 मार्च को सभी विभागों को एक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें कोरोना वायरस को देखते हुए सभी सरकारी कर्मचारियों की एक्स इंडिया लीव को रद करने को कहा था। साथ ही कहा था कि किसी के अगले आदेशों तक एक्स इंडिया लीव मंजूर न की जाए। विदेश से लौटे अधिकारियों व कर्मचारियों को घर में अकेले रहने की हिदायत भी दी गई थी।
दूसरी ओर पंजाब में कोरोना वायरस के दो और संदिग्ध केस सामने आए हैं। गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल व्यक्ति चीन से बीते माह लौटा था। लुधियाना के सिविल अस्पताल में दाखिल मरीज कुछ दिन पहले आस्ट्रेलिया से लौटा है। उधर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए बैसाखी यानी 13 अप्रैल तक पार्टी की सभी रोष रैलियां रद कर दी है।
सुखबीर ने कहा कि पार्टी द्वारा 13 अप्रैल बाद कोरोना वायरस के खतरे का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद 'रोष रैलियों' की नई तारीख जारी की जाएगी। ये रैलियां कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव के समय किए वादे न पूरे करने पर सरकार के खिलाफ जनता को लामबंद करने के लिए की जा रही हैैं। अकाली दल ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में होने वाली बैठकों को भी एक सप्ताह के लिए रद कर दिया है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications