पंजाब के DGP की 2 महीने की छुट्टी को सीएम भगवंत मान ने दी मंजूरी

पंजाब के DGP की 2 महीने की छुट्टी को सीएम भगवंत मान ने दी मंजूरी

चंडीगढ़, 03 जुलाई: पंजाब के डीजीपी वीरेश कुमार भावरा का 2 महीने की छुट्टी के आवेदन को सीएम भगवंत मान ने स्वीकार कर लिया है। डीजीपी वीरेश कुमार भावरा ने सीएम भगवंत मान से मंजूरी मांगी थी। पिछले डीजीपी वीरेश कुमार भावरा ने पत्र लिखकर सीएम से 2 महीने की लीव मांगी थी, लेकिन सीएम उस वक्त दिल्ली में थे, इसलिए उन्होंने आने के बाद इसे मंजूरी दी है।

dgp viresh kumar bhawra

डीजीपी वीरेश कुमार भावरा के 2 महीने की छुट्टी पर जाने के बाद राज्य सरकार जल्द ही उनकी जगह कार्यकारी डीजीपी नियुक्त करेगी।

पंजाब सरकार से जुड़े सूत्रों के जानकारी दी है कि आईपीएस गौरव यादव और हरप्रीत सिंह सिद्धू को कार्यकारी डीजीपी बनाया जा सकता है। ये दोनों अधिकारी पहले जेल प्रशासन और ड्रग्स के खिलाफ एटीएस में काम करते थे।

छुट्टी पर जाने के पहले वीरेश कुमार भावरा ने पंजाब की सरकार और केंद्र सरकार को पत्र भेजकर केंद्रीय डेपुटेशन पर जाने की इच्छा व्यक्त की थी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक भवरा को आने वाले 2 सालों के लिए डीजीपी की कुर्सी से हटाया नहीं जा सकता है।

बता दें कि हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी, जिसके बाद राज्य सरकार और डीजीपी के बीच काफी मनमुटाव हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+