पंजाब: कई जिलों में डेंगू से कोहराम, जांच टीमों को सबसे ज्यादा लार्वा फ्रिज के पीछे की ट्रे में चिपके मिले

अबोहर। पंजाब के कई जिलों में डेंगू-बुखार से इंसानी बस्तियों में कोहराम मचा हुआ है। यहां स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों व नगर निगम के कर्मचारियों की संयुक्त टीमों द्वारा में घर-घर जाकर डेंगू-लार्वा का जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच-टीमों का कहना है कि, डेंगू का प्रकोप काफी ज्‍यादा है। सबसे ज्यादा लार्वा फ्रिज की ट्रे, गटर और गोबर-कूड़े में मिल रहा है। अबोहर की ही बात करें तो यहां सरकारी अस्पताल के स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों व नगर निगम के कर्मचारियों की टीमों ने जब घर-घर जाकर जांच-पड़ताल की और जिन घरों में डेंगू का लारवा मिला, उसे नष्ट करवाकर निगम द्वारा चालान काटे गए।

Punjab: dengue larvae

जांच-टीमों ने चौंकाने वाला बड़ा दावा यह किया कि, डेंगू वाला लार्वा फ्रिज के पीछे लगी ट्रे में ज्‍यादा पाया गया। इस बारे में कमिश्नर कपलिश ने कहा कि, अधिकतर घरों में जो लारवा मिला है वो फ्रिज के पीछे लगी ट्रे में पाया गया है। उन्‍होंने कहा कि, इसका मुख्य कारण यह है कि अधिकतर लोगों को इस ट्रे के बारे में जानकारी नहीं होती। उन्‍होंने कहा कि, हमारी टीमों द्वारा में घर-घर जाकर डेंगू लारवा का जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बीते शुक्रवार को 35 टीमों द्वारा पूरे शहर में जांच-पड़ताल की गई। उन्‍होंने कहा कि, जांच-टीमों को जिन घरों में डेंगू का लारवा मिला, उसे नष्ट करवाकर चालान काटे गए।

Punjab: dengue larvae

अब तक 15 हजार से ज्‍यादा घरों की जांच
एसएमओ डॉ. गगनदीप सिंह व सुपरवाइजर टहल सिंह ने बताया कि, पांच दिनों से शहर में 35 टीमों द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 15060 घरों की जांच की गई है। उन्‍होंने कहा कि, अबोहर में एक दिन में 92 घरों में घरों में लारवा मिला। विगत 5 दिनों में कुल 238 घरों में डेंगू का लारवा मिला। उधर, लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए सिविल अस्पताल में प्लेटलेट्स चढ़ाने वाली मशीन का शुभारंभ हो गया है। जिसके चलते शहर के निजी अस्पतालों में उपचाराधीन डेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+