पंजाब: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मनीष तिवारी और आजाद समेत कई नेताओं का नाम नहीं
नई दिल्ली, 4 फरवरी: पंजाब में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं, जहां 20 फरवरी को सभी सीटों पर मतदान होगा। प्रत्याशियों के ऐलान के बाद कांग्रेस ने अब स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत, मनमोहन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चन्नी समेत 30 नेताओं के नाम हैं। पार्टी के मुताबिक जल्द ही ये सभी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं शुरू कर देंगे।

ये लिस्ट इस वजह से भी चौंकाने वाली है क्योंकि मनीष तिवारी, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, प्रताप सिंह बाजवा जैसे कई बड़े नेताओं का नाम इसमें नहीं है। दूसरे शब्दों में कहें तो पार्टी ने हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले G-23 नेताओं को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है। इसके अलावा पंजाब के किसी सांसद को भी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं डाला है। हालांकि पूर्व पीसीसी चीफ सुनील जाखड़ का नाम इसमें है, जो काफी वक्त से हाईकमान से नाराज चल रहे थे।
हरियाणा के नेताओं पर नाराजगी
सूत्रों के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में काफी वक्त से पानी को लेकर विवाद चल रहा है। इसके बावजूद पार्टी ने हरियाणा के 4 नेताओं को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में डाला है। जिस वजह से कार्यकर्ता नाराज हो रहे हैं। उनका कहना है कि पंजाब के सांसदों को जगह ना देकर, पड़ोसी राज्य के नेताओं का नाम लिस्ट में डालना सही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications