पंजाब चुनाव: सोनू सूद की बहन को मोगा से टिकट मिलने के बाद बागी हुए MLA हरजोत कमल,BJP में शामिल

चंडीगढ़, 15 जनवरी: विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद अब पार्टियां अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने में लगी हुई है। ऐसे में कांग्रेस ने पंजाब चुनावों के लिए 86 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट शनिवार को जारी की है। जिसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, चमकौर साहिब सीच से चुनाव लड़ेंगे, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से ताल ठोकेंगे। वहीं एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। उम्मीदवारों की सूची आने के बाद अब टिकट कटने वाले कांग्रेस नेताओं में भारी आक्रोश है, जिसके चलते मोगा से कांग्रेस विधायक हरजोत कमल ने बीजेपी ज्वाइन कर ली।

Punjab Election 2022

मोगा सीट से सोनू सूद की बहन मालविका को टिकट मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक हरजोत कमल हाथ का साथ छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। शनिवार को मोगा से विधायक डॉ. हरजोत कमल ने चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

दरअसल, पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि उनका पार्टी टिकट काट सकता है, क्योंकि सोनू सूद की बहन मालविका के कांग्रेस में ज्वाइन होने के बाद से चर्चाएं शुरू हो गई थी। ऐसे बताया जा रहा था कि अगर टिकट कटा तो हरजोत कमल बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में जैसे ही कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर मालविका सूद को दिया, उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली।

बता दें कि मोगा सीट को लेकर पहले से ही काफी विवाद चल रहा था। ऐसे में इस विवाद से उस पर्दा उठ गया, जब हाल ही में पार्टी में शामिल हुईं सोनू सूद की बहन मालविका को कांग्रेस ने मोगा से अपना प्रत्याशी फाइनल कर दिया। सूत्रों की मानें तो वो मोगा सीट से बीजेपी ने टिकट मांग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+