पंजाब: सिद्धू-चन्नी में फिर बढ़ी तकरार, करतारपुर ना ले जाने पर नाराज हुए कांग्रेस अध्यक्ष
नई दिल्ली, 18 नवंबर: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एकबार फिर से आमने-सामने आ गए हैं। इस बार विवाद करतापुर दौरे पर सिद्धू को साथ ना लेने जाने को लेकर हुआ है। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में राज्य के मंत्रियों का जत्था गुरुवार को पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारे का दौरा किया लेकिन इस जत्थे में नवजोत सिंह सिद्धू को शामिल नहीं किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू का नाम एमएचए सूची में शामिल नहीं किए जाने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी नवजोत सिंह सिद्धू के बीच एक बार फिर मतभेद बढ़ सकते है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपने करीबी कैबिनेट सहयोगियों और उनके परिवारों के साथ 17 नवंबर को फिर से खोलकर करतारपुर गए थे, लेकिन नवजोत सिद्धू का एमएचए को दी गई 50 लोगों की सूची में शामिल नहीं किया था।
बताया जा रहा है कि, सीएम चन्नी के इस फैसले से नवजोत सिंह सिद्धू नाराज बताए जा रहे हैं। उनके समर्थक नेता भी चन्नी पर सवाल उठा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू का नाम इस इस जत्थे में साथ जाने के लिए गृह मंत्रालय को अनुमति के लिए नहीं भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू को देर रात पंजाब सरकार की और से जानकारी दी गई कि वो सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ जा रहे दल में शामिल नहीं है।
Recommended Video
नवजोत सिंह सिद्धू को गुरुपर्व के अगले दिन 20 नवंबर को करतारपुर साहिब गुरुद्वारे जाने की परमिशन मिली है। जबकि सिद्धू सीएम के डेलिगेशन के साथ जाने को लेकर पूरी तैयारी कर चुके थे और काफी उत्साहित भी थे। सिद्धू अब इसी पूरी घटना के बाद नाराज हो गए हैं। इस प्रकरण के बाद, सूत्रों का कहना है कि सिद्धू आलाकमान के साथ सीएम चन्नी के खिलाफ मामला उठा सकते हैं।
मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करतारपुर कॉरिडोर को दोबारा खोले जाने की घोषणा की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक बड़ा फैसला जो लाखों सिख श्रद्धालुओं को लाभ पहुंचाएगा, नरेंद्र मोदी सरकार ने कल, 17 नवंबर से करतारपुर साहिब गलियारे को फिर से खोलने का निर्णय किया है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications