सुलह की ओर पंजाब कांग्रेस, CM चन्नी ने मानी सिद्धू की अधिकांश मांगे: सूत्र

चंडीगढ़, सितंबर 30: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मिले। सूत्रों का कहना है कि पंजाब कांग्रेस इकाई में जारी संकट को समाप्त होने की कगार पर है। पूर्व राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी में बने रहने का फैसला किया। यह खबर राज्य में चल रही उथल-पुथल को समाप्त करने के संकेत के रूप में उच्च-स्तरीय बैठक के बाद आई है। सूत्रों के मतुाबिक, सिद्धू की अधिकांश मांगों को स्वीकार कर लिया गया है और 4 अक्टूबर को बुलाई गई कैबिनेट बैठक में औपचारिक रूप से निर्णय की घोषणा होने की संभावना है।

Punjab CM Charanjit Singh Channi and Navjot Singh Sidhu resolved their differences stay in Congress

Recommended Video

    Punjab: Captain Amarinder Singh ने बताई इस्तीफे के पीछे की Inside Story ! | वनइंडिया हिंदी

    सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता सुलह के फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं और जल्द ही संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित कर सकते हैं। 28 सितंबर को नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। वह कथित तौर पर आईपीएस अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह सहोता की नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में नियुक्त किए जाने और राणा गुरजीत सिंह को नए राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से नाराज थे।

    सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सिद्धू की कई मांगों पर सहमत हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि सिद्धू को बताया गया है कि आईपीएस अधिकारी सहोता अभी डीजीपी के रूप में कार्य कर रहे हैं और उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चन्नी से मुलाकात से ठीक पहले, सिद्धू ने राज्य के नए डीजीपी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दो सिख युवकों को बेअदबी के लिए गलत तरीके से आरोपित किया और बादल को क्लीन चिट दे दी।

    ये भी पढ़ें: कांग्रेस की परंपरा से नाराज पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, पंजाब 'संकट' के लिए राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार

    सूत्रों के मुताबिक, बहबल कलां मामले में आरोपी के वकील के तौर पर पेश हुए एडवोकेट जनरल एपीएस देओल पर सिद्धू की आपत्ति पर पर पंजाब महाधिवक्ता के समानांतर प्राधिकरण नियुक्त कर सकता है। चंडीगढ़ के पंजाब भवन में हुई चन्नी-सिद्धू बैठक का हिस्सा रहे विधायक गुरदीप ने कहा कि सिद्धू अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए तैयार हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+