कांग्रेस की परंपरा से नाराज पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, पंजाब 'संकट' के लिए राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार
नई दिल्ली, 30 सितंबर। पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच सब की नजर अब पार्टी आलाकमान के अगले कदम पर है। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी कहीं कांग्रेस को महंगा न पड़ जाए। पंजाब में की हालत पर पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नटवर सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसके लिए तीन लोगों में से एक राहुल गांधी जिम्मेदार हैं।

कांग्रेस पर छाए संकट के बादल पर पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि राहुल गांधी के पास कोई पद नहीं है, फिर भी वह बता रहे हैं कि क्या करना चाहिए। नटवर सिंह ने पंजाब में कांग्रेस की हालत का जिम्मेदार राहुल गांधी के अलावा दो अन्य लोगों को भी बताया है। उन्होंने कहा, जो चल रहा है, वह बिल्कुल ठीक नहीं है, ऐसा तो पहले कभी हुआ ही नहीं। अब न वर्किंग कमेटी की मीटिंग होती है, न एआईसी की मीटिंग होती है।'
Recommended Video
यह भी पढ़ें: Punjab Civic Body Polls Result: पंजाब में 'पंजा', बीजेपी-अकाली का सूपड़ा साफ, जानें ताजा हाल
फैसले वो ले रहे जिनके पास कोई पद नहीं
नटवर सिंह आगे कहते हैं, ये कांग्रेस में तीन लोग बैठे हैं, उनमें से एक हैं जिनके पास कोई पद भी नहीं है। राहुल गांधी, दूसरों को निर्देश दे रहे हैं। अब फैसला किया..अमरिंदर सिंह को हटाने का इन दोनों (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) ने किया। इतना बड़ा सीनियर आदमी (कैप्टन) है कांग्रेस के अंदर, 52 साल से पॉलिटिक्स के अंदर है, आप ऐसा करते हैं। अच्छा उनकी जगह आप किसको लाते हैं... नवजोत सिंह सिद्धू। जिन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया.... फिर हामिद अंसारी के पास गए कि वापिस ले रहा हूं.. तो उन्होंने कहा वापिस तो ही नहीं सकता।
कांग्रेस की परंपरा पर उठाया सवाल
पंजाब में सियासी भूचाल के लिए कांग्रेस आलाकमान को जिम्मेदार ठहराते हुए पार्टी की परंपरा पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस की लीडरशिप का मौका क्यों किसी और को नहीं मिलता। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, 'कांग्रेस की परंपरा रही है। सोनिया के बाद राहुल आ जाएंगे और फिर प्रियंका आ जाएंगी। सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष हैं, लेकिन ज्यादातर फैसले राहुल ही लेते हैं। उनके पास कोई पद नहीं है, फिर भी वहीं फैसले लेते हैं। यहीं तीनों काम कर रहे हैं, और कौन कर रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications