चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह करने पर पंजाब CM मान ने पीएम मोदी का किया शुक्रिया
चंडीगढ़, 25 सितंबर: चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के सामने 'मन की बात' के 93वें एपिसोड में इसकी घोषणा की। जिस पर अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएम मोदी के इस फैसले के लिए उनका आभार जताया है।
Recommended Video

दरअसल, रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 28 सितंबर को अमृत महोत्सव का विशेष दिन आ रहा है। इस दिन हम भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती बनाएंगे। हमने एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी।
पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद अब अहमदाबाद से पंजाब सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हरियाणा के उड्डयन मंत्री दुष्यंत चौटाला से बात की थी, जिसके बाद सहमती बनी थी। दुष्यंत चौटाला और मैंने 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्मदिन से पहले हमने विमानन मंत्रालय को पत्र लिखकर मोहाली-चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए कहा था। मुझे खुशी है की पीएम ने इसकी घोषणा की। मैं उनका धन्यवाद करता हूं।
आपको बता दें कि गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भगवंत मान के साथ आप संयोजक अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद के दौरे पर हैं, जहां दोनों नेता सफाई कर्मियों, अस्थायी कर्मियों और युवाओं के साथ बातचीत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications