कर्मचारियों को हर हाल में पक्‍का करेगी हमारी सरकार, चाहे नियमों में संशोधन करना पड़े: CM मान

चंडीगढ़। आप की सरकार ने पंजाब में कच्‍चे कर्मचारियों को पक्‍का करने का वादा किया था। यहां हजारों ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्‍हें पक्‍का होना है। कर्मचारियों के पक्‍का करने के वादे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि हम कानूनी राय ले रहे हैं और कर्मचारियों के हित में पक्का फैसला करेंगे। उन्‍होंने कहा कि, हमें अभी कई कानूनी अड़चनें आ रही हैं। पहले हम वो दूर करना चाहते हैं।

Punjab: CM Bhagwant Mann says- Employees will be regular, We will amend the rules

मुख्यमंत्री बोले- 'मैं कह दे रहा हूं कि कर्मचारी हर हाल में रेगुलर होंगे, चाहे नियमों में संशोधन किया जाए।'
मालूम हो कि, कर्मचारियों को पक्‍का करने को लेकर कैबिनट की सब-कमेटी अब तक 7वीं बार मीटिंग कर चुकी है, लेकिन कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने संबंधी कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया है। इस बारे में मुख्यमंत्री से सवाल हुआ तो उन्‍हेांने कहा है कि, वे अभी कानूनी राय ले रहे हैं और कर्मचारियों के हित में पक्का फैसला करेंगे।

Punjab: CM Bhagwant Mann says- Employees will be regular, We will amend the rules

मुख्यमंत्री ने पंजाब के नए एजी को लेकर भी बयान दिया। उन्‍होंने पंजाब के नए एजी को लेकर स्पष्ट कर दिया कि सीनियर एडवोकेट विनोद घई ही पंजाब के नए एडवोकेट जनरल होंगे। उन्होंने कहा कि, घई काफी सीनियर और काबिल वकील हैं।

वहीं, घई की नियुक्ति का राजनीतिक और सिख संगठन के लोग विरोध कर रहे हैं। सिख संगठनों का तर्क है कि वह राम रहीम के वकील रह चुके हैं। इसलिए उन्हें पंजाब का एडवोकेट जनरल नहीं बनाना चाहिए।'

गौरतलब है कि, पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम भगवंत ने कहा कि, अब सीनियर एडवोकेट विनोद घई पंजाब सरकार के नए एडवोकेट जरनल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+