Punjab: बाघापुराना में बोले CM भगवंत मान, जिस दिन केंद्र में AAP की सरकार बनेगी, बंद हो जाएगा भ्रष्टाचार
Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने शनिवार शाम को बाघापुराना में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र के लोगों से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार करमजीत अनमोल को संसद चुनने की अपील की। भगवंत मान ने कहा कि करमजीत और मैं दोनों ईमानदार और मेहनती लोग हैं। हम सामान्य पृष्ठभूमि से आए और मनोरंजन जगत में पहचान बनाई।
भगवंत मान ने कहा कि अब मेरा एकमात्र लक्ष्य लोगों की सेवा करना है। उन्होंने आगे कहा कि करमजीत को संसद में अपनी आवाज बनने का अवसर दें। सभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने सुखबीर बादल और अकाली दल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने धर्म का इस्तेमाल अपने निजी लाभ के लिए किया है।

भगवंत मान ने कहा कि इसे ढाल के तौर पर हमेशा उपयोग किया। उन्होंने कहा कि इन सियासी दिग्गजों को हराना उनके लिए आसान नहीं था, किंतु यह लोगों का प्यार और समर्थन है जिसने इसे संभव बनाया। मान ने कहा कि बादल जो बोए वही काट रहे हैं। उनकी मौजूदा स्थिति उनके बुरे कर्मो का परिणाम है। अब वह 'परिवार बचाओ यात्र' निकाल रहे हैं। सीएम मान ने आगे कहा कि अभी उनकी लड़ाई केंद्र से, तानाशाह बीजेपी से, राज्यपाल आदि से है। इसलिए उन्हें और जायदा ताकत की जरूरत है। हमें और अधिक ताकत और साहस देने के लिए पंजाब की सभी 13 सीटें जिताइये।
यह भी पढ़ें Punjab: दिल्ली जायेंगे सीएम भगवंत मान, तिहाड़ जेल में केजरीवाल से करेंगे मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications