Punjab: दिल्ली जायेंगे सीएम भगवंत मान, तिहाड़ जेल में केजरीवाल से करेंगे मुलाकात
Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात 30 अप्रैल को होगी। मुलाकात का वक़्त दोपहर में बताया जा रहा है। यह दूसरी बार है, जब सीएम केजरीवाल से भगवंत मान भेंट करेंगे। भगवंत मान और केजरीवाल की होने वाली मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से इससे पहले, 15 अप्रैल को मुलाकात की थी। तब भगवंत मान ने बताया था कि उनकी मुलाकात फोन से करवाई गई थी।

ज्ञात हो कि 21 मार्च को दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से अरविन्द केजरीवाल न्यायिक हिरासत में हैं।
यह भी पढ़ें पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा के परिणाम जल्द, स्कूल शिक्षा विभाग ने की तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications