'मैं पूरी रात नहीं सो पाया था', मोगा से अमृतपाल की गिरफ्तारी पर पहली बार बोले CM मान
Amritpal Singh Arrest: पंजाब वारिस दे चीफ अमृतपाल रविवार सुबह मोगा से गिरफ्तार किया गया है, जिस पर अब सीएम भगवंत मान का बयान आया है।

18 मार्च से फरार 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने आखिरकार 35 दिनों के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मोगा जिले में रोडे गांव के गुरुद्वारे से रविवार सुबह अमृतपाल सिंह को पकड़ा। जिस पर अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान आया है।
अमृपताल सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है। इधर, मोगा सहित कई इलाको में तनाव की आंशकाओं के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा कि अमृतपाल सिंह मोगा में गिरफ्तार। लोग शांति और सद्भाव बनाए रखें और कोई भी फर्जी खबर साझा ना करें।
गिरफ्तारी के बाद सीएम मान का पहला बयान
वहीं अब सीएम मान ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज अमृतपाल सिंह 35 दिन बाद गिरफ्तार हुआ है। जो लोग देश की अमन-शांति, कानून को तोड़ने की कोशिश करेंगे सिर्फ उनके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई होगी। मैं 3.5 करोड़ पंजाब वासियों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने अमन-शांति को भंग नहीं होने दी।
सीएम मान ने आगे कहा, "मेरे पास कल रात पूरी सूचना आ गई थी। मैं पूरी रात नहीं सो पाया था। मैं हर 15-30 मिनट में जानकारी लेता रह रहा थाm क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि कोई कानून-व्यवस्था की स्थिति बन जाए।
गिरफ्तारी पर IGP सुखचैन का बयान
वहीं इससे पहले पंजाब IGP सुखचैन सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया था कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ NSA के वारंट जारी हुए थे, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी NSA के अधीन हुई है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पंजाब के लोगों ने शांति, कानून व्यवस्था बनाई रखी, जिसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हमने ऑपरेशन चलाकर सुबह 6:45 पर गिरफ्तार किया।
Recommended Video
उन्होंने कहा कि हमारे पास खास जानकारी थी, जिसमें हमको पता था कि वह रोडे गांव के गुरुद्वारे में मौजूद है। हमने गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को रखते हुए उसको गिरफ्तार किया। उसको गिरफ्तार करने के बाद उसे असम की डिब्रूगढ़ रवाना कर दिया गया।
आपको बता दें कि 18 मार्च को अजनाला पुलिस थाने के हमले के बाद पंजाब पुलिस की कार्रवाई से डरकर अमृतपाल सिंह फरार हो गया था, जिसके बाद उसको भगोड़ा घोषित करते हुए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications