Punjab: जालंधर उपचुनाव को लेकर AAP की अहम बैठक, सीएम भगवंत मान लांच किया नया मिशन
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर बैठक की। बैठक में पंजाब के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए, जिनके साथ सीएम भगवंत मान ने मुख्य मुद्दों पर चर्चा की और भविष्य की रणनीति बनाई। इस बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि जनता के बीच किन-किन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, ताकि जनता आम आदमी पार्टी को वोट दे सकें।
सीएम भगवंत मान ने नेताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सीएम भगवंत मान ने उपचुनाव को लेकर एक मिशन भी जारी किया, जिसे 'जालंधर पश्चिमी मिशन' नाम दिया गया। इसके साथ ही होटल हॉल में लगे बैनर पर लिखा था कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और 'आप' का विधायक बनेगा। सीएम भगवंत मान ने सभी मंत्रियों से कहा कि सरकार की सभी गतिविधियों को जनता तक पहुंचाया जाए, ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।

सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि वह खुद सभी अभियानों की निगरानी करेंगे, ताकि लोगों को बताया जा सके कि आप की सरकार राज्य के लिए अच्छा काम कर रही है। अंत में सीएम भगवंत मान ने नेताओं से कहा कि पार्टी में किसी भी तरह का मतभेद नहीं होना चाहिए और न ही ऐसा कुछ है। सीएम भगवंत मान ने लोगों से अपील की कि वह आम आदमी पार्टी में मतभेद जैसी अफवाहों से बचें। बैठक में मालविंदर सिंह कंग, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, सांसद मीत हेयर, पंजाब मंडी बोर्ड के प्रधान हरचंद सिंह बरसट, बलजीत कौर समेत कई सीनियर नेता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें पंजाब की भगवंत मान सरकार 'भक्त कबीर धाम' का करवाएगी निर्माण, जानें उद्देश्य












Click it and Unblock the Notifications