पंजाब की भगवंत मान सरकार 'भक्त कबीर धाम' का करवाएगी निर्माण, जानें उद्देश्य
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 15वीं सदी के संत भक्त कबीर जी के जीवन और शिक्षाओं पर शोध करने के लिए 'भक्त कबीर धाम' के निर्माण की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री भगवंम मान नं एकता, भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने में कबीर जी की शिक्षाओं के महत्व पर जोर दिया और समाज से जाति, रंग, नस्ल और धार्मिक भेदभाव को दूर करने का आग्रह किया।

सीएम भगवंत मान ने हिंदू संत रामानंद से कबीर जी के प्रभाव और भक्ति आंदोलन के दौरान उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से कबीर जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया ताकि एक सामंजस्यपूर्ण और प्रगतिशील समाज को बढ़ावा मिल सके।
इसके साथ ही मुख्ममंत्री भगवंत मान ने बताया "स्कूल ऑफ एमिनेंस" की स्थापना का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। मान ने लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित करने के लिए पिछली सरकारों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा के माध्यम से गरीब छात्रों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications