Punjab: केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने से CM भगवंत मान ने जताई ख़ुशी, एक्स पर व्यक्त की भावनाएं

Delhi CM: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के भीतर ख़ुशी की लहर है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी ट्वीट करके ख़ुशी व्यक्त की है। शुक्रवार को सीएम भगवंत मान ने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद करते हैं। अब हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है. और अब इस को और तेजी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे।

ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण में 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। 21 मार्च को ईडी . द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल फ़िलहाल में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह आज जेल से बाहर आ सकते हैं। उनको 2 जून तक जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने के लिए कहा गया है।

bhagwant mann 600 jpg

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने केजरीवाल द्वारा दायर अंतरिम जमानत याचिका पर संक्षिप्त सुनवाई के बाद निर्णय सुनाया गया है।

केजरीवाल की तरफ से दायर याचिका में दिल्ली शराब नीति मामले में उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद चल रहे लोकसभा चुनावों के प्रचार में उनकी भागीदारी को सक्षम करने के लिए अंतरिम जमानत के अनुरोध को चुनौती दी गई थी। इसके बाद बेंच ने केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करने को कहा था।

यह भी पढ़ें पंजाब के सीएम भगवंत मान करेंगे कुरुक्षेत्र में प्रचार, इंडिया गठबंधन के अन्य नेता भी देंगे साथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+