पंजाब के सीएम भगवंत मान करेंगे कुरुक्षेत्र में प्रचार, इंडिया गठबंधन के अन्य नेता भी देंगे साथ
Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान और कांगेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता के लिए चुनाव-प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सुशील गुप्ता को टिकट दिया है। ज्ञात हो कि आप और कांग्रेस 'इंडिया गठबंधन में सहयोगी हैं। आप ने जहां सुशील गुप्ता को कुरूक्षेत्र से मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस राज्य की बाकी नौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि सीएम भगवंत मान आगामी दिनों में चुनाव-प्रचार अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने बीते महीने कुरुक्षेत्र में रोड शो किया था। कुरुक्षेत्र सीट पर सुशील गुप्ता के अतिरिक्त 30 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें बीजेपी के नवीन जिंदल और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अभय सिंह चौटाला शामिल हैं।

सुशील गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा 13 मई को चुनाव प्रचार करेंगे। पंजाब के सीएम भगवंत मान 14 मई, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा 16 मई को चुनावी कैम्पेन का हिस्सा होंगे, जबकि 17 मई को भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह प्रचार अभियान में शामिल होंगे। गुप्ता ने बताया कि उन्होंने विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) नेतृत्व से अनुरोध किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सचिन पायलट भी चुनाव-प्रचार के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे।
सुशील गुप्ता ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आगामी दिनों में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी इस अभियान में शरीक होंगी। केजरीवाल पर गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के लोग दिल्ली के सीएम केजरीवाल प्यार करते हैं। गुप्ता ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस गठबंधन हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटो पर जीतेगा।
यह भी पढ़ें पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले, मैं पहला मुख्यमंत्री हूं, जिसे लोग भाई जी बुलाते हैं












Click it and Unblock the Notifications