पंजाब के CM भगवंत मान का आज जन्मदिन, PM मोदी-केजरीवाल समेत इन हस्तियों ने दी बधाइयां
Bhagwant Mann Birthday today: आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का जन्मदिन है। वह 49 वर्ष के हो चुके हैं। जन्मदिन के अवसर पर मान ने अपने आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की। जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अब भगवंत सिंह मान को बहुत से लोग जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। कई बड़ी हस्तियों ने मान को जन्मदिन विश किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह दीर्घायु हों और हमेशा स्वस्थ्य रहें।'
आम आदमी पार्टी के चीफ व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- "मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको स्वस्थ जीवन, लम्बी उम्र एवं पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए और शक्ति दें।"
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का धन्यावाद किया है। मान ने अपने ट्वीट में लिखा, "जब भी इस दुनिया में आऊं, मेरा देश हो पंजाब..." इस प्रकार सोशल मीडिया मान को पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications