दोनों विधानसभा सीटें हारने के बाद चन्नी का CM पद से इस्तीफा, सिद्धू ने भी छोड़ी कांग्रेस की कमान

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने सबसे ज्यादा सीटें तो जीतीं हीं, कांग्रेस को सत्ता से बाहर धकेल दिया। जो नतीजे सामने आए, उसमें आप के उम्मीदवारों ने बड़े-बड़ों को ठिकाने लगा दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी जो 2 सीटों पर चुनाव लड़े थे, वो दोनों जगह से हार गए। वहीं, कांग्रेस में महीनों से मुखर रहे नवजोत सिद्धू भी नहीं जीत पाए। वो भारी अंतर हारे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। हां जी, न सिर्फ कांग्रेस..बल्कि भाजपा, शिअद और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के दिग्गज आप के सामने टिक नहीं पाए।

Punjab Chief Minister Channi loss elections from both the assembly seats, Sidhu left the command of Congress also

पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल लांबी से चुनाव हार गए हैं। 94 साल के बादल सबसे बुजुर्ग कैंडिडेट थे। वह शिअद के प्रमुख हैं और उनका बेटा सुखबीर बादल भी चुनाव लड़ा, वो भी कमाल नहीं दिखा पाया।

Punjab Chief Minister Channi loss elections from both the assembly seats, Sidhu left the command of Congress also

कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाए रखने के लिए कुछ ही महीने पहले पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया। चन्नी ने दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ा। वे कोई सी सीट नहीं जीत पाए हैं।

  • चन्नी चमकौर साहिब-रूपनगर की सीट से तो हारे ही हैं, वह बरनाला में भदौड़ से भी हार गए हैं।
Punjab Chief Minister Channi loss elections from both the assembly seats, Sidhu left the command of Congress also
  • कांग्रेस ​के लिए अच्छी बात यह है कि, मंत्री परगट सिंह जालंधर कैंट से चुनाव जीते हैं। करीबी मुकाबले में उन्होंने आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट को हराया।
Punjab Chief Minister Channi loss elections from both the assembly seats, Sidhu left the command of Congress also
  • फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के वर्किंग प्रधान कुलजीत नागरा हार गए हैं, यहां आप के लखबीर सिंह राय जीते हैं।
  • पंजाब में डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा डेरा बाबा नानक से चुनाव जीत गए हैं। यह कांग्रेस के लिए तसल्ली वाली खबर है, लेकिन कांग्रेस की इस बार बुरी गति ही हुई है। ज्यादातर मंत्री चुनाव हारे हैं।
Punjab Chief Minister Channi loss elections from both the assembly seats, Sidhu also
  • आम आदमी पार्टी के CM कैंडिडेट भगवंत मान धूरी से रिकॉर्ड 45 हजार वोटों से जीते हैं। अब वे CM की शपथ ले सकते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+