CM भगवंत मान ने दी एक और खुशखबरी, पंजाब में लोगों को मिलेगा अब यह फायदा
चंडीगढ़। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान जनहित में एक के बाद एक फैसले लेते जा रहे हैं। आज मान ने कहा कि, उनकी पार्टी ने पंजाब के लोगों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है। जिससे लोगों को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत बोले कि, अब से हमारे अधिकारी आपको उसी समय पूछने के लिए बुलाएंगे, जब राशन बंटेगा। वे आपको उसी समय वितरित भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हालांकि यह एक वैकल्पिक योजना है। हम इस पर काम करेंगे, यदि यह सकारात्मक रही तो इस पर आगे आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि, आप ने पंजाब के लोगों के लिए ही इस तरहा का फैसला लिया है।
Recommended Video

वॉट्सएप नंबर भी किया था शेयर
भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले एक मोबाइल नंबर पब्लिक को साझा किया था। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि, उनकी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा है कि, भ्रष्टाचार रोकने के लिए वे स्वयं सक्रिय रहेंगे। इसके लिए उन्होंने एक एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू करा दी है। इस नंबर पर, कोई भी राज्यवासी भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत सीधे सीएम को कर सकता है। इसके लिए, उन्होंने 9501200200 मोबाइल नंबर बताया है। जिस पर लोग संपर्क कर सकते हैं।

'भ्रष्टाचार का सफाया करेंगे'
भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए विगत 17 मार्च को ऐलान किया था कि उनकी सरकार राज्य की भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन जारी करेगी, ताकि लोग भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब कर सकें। लिहाजा ऐसा किया भी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि वह राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार सुनिश्चित करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनकी घोषणा का स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि, "हमारी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार का सफाया कर दिया और अब मान पंजाब में एक ईमानदार सरकार चलाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications