पंजाब कैबिनेट में बड़ा फैसला, फिर की विशेष विधानसभा सत्र की सिफारिश
चंडीगढ़, 22 सितंबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक बुलाई, जो सुबह 10.30 बजे पंजाब सचिवालय से शुरू हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की है। बैठक ऐसे वक्त पर बुलाई गई, जब एक दिन पहले गवर्नर बनवारिलल पुरोहित ने पंजाब सरकार के आदेशों को वापस ले लिया था। जिसमें सोलहवीं विधानसभा के तीसरा विशेष सत्र बुलाया गया था।

पंजाब कैबिनेट बैठक ने बहुमत परीक्षण के लिए फिर से विशेष विधानसभा सत्र की सिफारिश की है। बैठक के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में 27 सितंबर को विधानसभा का सत्र बुलाने का फैसला किया गया है। ऐसे में दोबारा विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर प्रस्ताव पास किया गया है।
इसके साथ ही सीएम मान ने बताया कि बिजली और पराली जलाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। एक दिन पहले विधानसभा सत्र (राज्यपाल द्वारा) को रद्द करने के मामले को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। बता दें कि इससे पहले भी पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने विश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने की आपसरकार की योजना को बुधवार को विफल कर दिया था। पंजाब के गवर्नर ने 20 सितंबर को अपना प्रस्ताव वापस ले लिया था।
राज्यपाल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ऐसा करने के लिए "विशिष्ट नियमों की अनुपस्थिति" के कारण पंजाब सरकार की ओर से विश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र का आदेश वापस ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications