Punjab boiler blast : लुधियाना की स्टील फैक्ट्री में धमाका, चार घायल, दो की मौत
पंजाब के लुधियाना में स्टील फैक्ट्री में Boiler Blast की खबर से हड़कंप मच गया। चार घायल हुए हैं। दो लोगों की मौत की सूचना है।

स्टील फैक्ट्री में Boiler Blast की घटना के कारण दो लोगों की मौत हुई, जबकि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब पुलिस के मुताबिक लुधियाना के दोराहा में एक स्टील फैक्ट्री में बॉयलर फटने का हादसा हुआ।
Boiler Blast हादसे पर लुधियाना के दोराहा पुलिस थाने में स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) ने बताया कि बॉयलर में अचानक हुए धमाके के कारण फैक्ट्री में मौजूद कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार जख्मी हुए हैं।

पुलिस ने कहा कि धमाके कारणों की जानकारी नहीं मिली है, पुलिस विस्तार से मामले की पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications