BJP महासचिव तरुण चुघ बोले- AAP माफियाराज खत्म करने के नाम पर जीती थी, लेकिन माफिया बढ़ गए

चंडीगढ़। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सी.बी.आई. की रेड पड़ने के बाद से पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार भी विरोधी दलों के निशाने पर है। आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर जुबानी हमला बोला। साथ ही आम आदमी पार्टी के नेताओं को माफिया बता डाला।

Punjab BJP tarun chugh targets on aam aadmi party leaDERS

चुघ बोले कि, केजरीवाल और सिसोदिया दोनों ने अन्ना हजारे के सिद्धांतों की हत्या की है। इनकी पार्टी पंजाब में माफिया राज को खत्म करने के नाम पर जीती थी, लेकिन आज ये लोग यहां माफिया बन गए हैं।' चुघ ने कहा- केजरीवाल जवाब दें कि दिल्ली में सरकारी शिक्षकों, डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों के कितने पद खाली हैं? और, सिसौदिया भी यह जनता को बताएं कि उन्होंने दिल्ली में कितने स्कूल और अस्पताल बनाए हैं?'

पंजाब की सत्‍तारूढ पार्टी पर तीखी टिप्‍पणी करते हुए बी.जे.पी. के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि, दिल्ली की तरह पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी काली सरकार है। दिल्ली की तरह पंजाब में भी उक्त कर्मियों के सभी पद खाली हैं, जिन्हें भरने की उन्होंने कोई योजना नहीं बनाई है। उक्त स्थानों पर हजारों रिक्तियां हैं, जिन्हें भरा नहीं जा रहा है। मैं कहूंगा कि, इनकी दाल ही काली है।

बकौल चुघ, ''मनीष सिसोदिया कहते हैं कि वह ईमानदार हैं, उन्होंने दिल्ली में स्कूल और अस्पताल बनाए हैं।' मगर वह यह बताएं भी तो कि उन्होंने दिल्ली में कितने स्कूल और अस्पताल बनाए हैं। और, केजरीवाल भी यह जवाब दें कि दिल्ली में सरकारी शिक्षकों, डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों के कितने पद खाली हैं।'

मालूम हो कि, हाल में सी.बी.आई. ने मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी की थी। इस संबंध में बी.जे.पी. के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने यह कहा कि, आप की दाल काली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+