पंजाब: CM मान बोले- बहन-बेटियों को उनकी योग्यता के अनुरूप सरकारी नौकरी देकर निभा रहे अपना कर्तव्य

Punjab News: पंजाब में मिशन रोजगार को लेकर सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम अपनी बहन-बेटियों को उनकी योग्यता के अनुरूप सरकारी नौकरी देकर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि एक सांसद के रूप में भी मैंने धोखेबाज ट्रैवल एजेंटों के शिकार हजारों युवाओं को उनके परिवारों तक सुरक्षित वापस पहुंचाया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

'अब हमारे युवा विदेशों को छोड़ पंजाब की प्रगति में योगदान देने वापस आ रहे'

हम दुष्ट ट्रैवल एजेंटों पर नकेल कसने और पंजीकृत एजेंटों की पहचान करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हम अपनी बहन-बेटियों को उनकी योग्यता के अनुरूप सरकारी नौकरी देकर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। लगातार मिल रही नौकरियों के कारण हमारे युवा विदेशों को छोड़कर पंजाब की प्रगति में योगदान देने के लिए वापस आ रहे हैं।

सीएम मान ने 518 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

इस कड़ी में सीएम भगवंत मान ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत 518 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। नौकरी मिलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज मैं 518 और सरकारी नौकरियां देकर अपना वादा और कर्तव्य निभाया। उन्होंने सभी को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- 'BJP का बस चले तो चुनाव ही ना हों', पंजाब के CM भगवंत मान की भाजपा पर बड़ा हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+