'BJP का बस चले तो चुनाव ही ना हों', पंजाब के CM भगवंत मान की भाजपा पर बड़ा हमला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने केंद्र की एनडीए सरकार को तानाशाह बताया और भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि निष्पक्ष तरीके चुनाव होना मौजूदा सरकार में मुश्किल हो गया है। सीएम मान ने कहा कि अगर बीजेपी का बस चले तो वो चुनाव ही ना होने दें।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "इनका(BJP) बस चले तो चुनाव ही ना होने दें और अगर कोर्ट के जरिए हमने चुनाव करवा भी लिए तो उसका निर्णय ऐसे ही होगा, फिर इतना पैसा क्यों खर्च किया जाता है? देश में चुनाव करवाने के लिए सीधा ही तानाशाही करार कर दी जाए। अगर 2024 में किसी तरह ये(भाजपा) आ गए तो नरेंद्र मोदी का नाम नरेंद्र मोदी नहीं रहेगा बल्कि नरेंद्र पुतिन बन जाएगा।"

चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। सीएम ने कहा कि ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये देश 140 करोड़ लोगों का देश है। सीएम मान ने कहा कहा कि अगर अगर बीजेपी की नीयत साफ होती तो चंडीगढ़ मेयर चुनाव का परिणाम अलग होता।
बीजेपी को निशाने पर लेते हुए सीएम मान ने आगे कहा कि चंडीगढ़ में एक वीडियो में देखा था कि कैसे एक आदमी आम आदमी पार्टी के वोटों को काट रहा है। पता नहीं कौन सी वोटों को बीजेपी के बक्से में रख रहा है। पता नहीं क्या गलती हो गई बीजेपी से। सीएम बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्लानिंग कामयाब नहीं हो पाई वरना ये वीडियो बंद करवा देते। ये पहली बार नहीं हुआ है जब कैमरे पर तस्वीर आई है। दिल्ली में MCD में भी ऐसा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications