Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM चन्‍नी और कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ हुई शिकायत, पंजाब चुनाव मतदान में सिर्फ 1 दिन बाकी

मनसा। पंजाब विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस के एक अन्‍य उम्‍मीदवार के लिए आफत आ गई। मनसा जिले में उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करा दिया गया। दरअसल मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाबी गायक शुभदीप सिंह, कल मनसा में सिद्धू मूसेवाला के लिए प्रचार कर रहे थे। जहां उन्‍हें प्रचार की समय-सीमा का ध्‍यान नहीं रहा, दोनों शुक्रवार शाम 6 बजे के बाद भी प्रचार करते पाए गए।

Punjab Assembly elections 2022: complaint against CM charanjit channi and congress candidate

एफआईआर के अनुसार, मनसा जिले में पहली शिकायत आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार डॉ विजय सिंगला ने चुनाव पर्यवेक्षक सीके यादव को दी, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया था। वे प्रचार अवधि के बाद भी घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे। शिकायत में कहा गया कि, मूसेवाला के लिए चन्नी शुक्रवार शाम मनसा पहुंचे थे, जहां उन्‍होंने नियम तोड़ा। मूसेवाला भी 400 से अधिक समर्थकों के साथ प्रचार कर रहे थे, जो समय-सीमा से परे था।

Punjab Assembly elections 2022: complaint against CM charanjit channi and congress candidate

इन नेताओं के खिलाफ मानसा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया। एक आप के नेता ने कहा कि, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू मूसेवाला के नाम से लोकप्रिय कांग्रेस उम्मीदवार शुभदीप सिंह विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन शुक्रवार को देर शाम तक प्रचार कर रहे थे, इसलिए उनके खिलाफ मनसा जिले में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, एफएसटी द्वारा स्पॉट वेरिफिकेशन के बाद, चुनाव अधिकारियों ने भी पाया कि चन्नी मनसा के मतदाता नहीं थे और उन्होंने एक अन्य निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार की आचार संहिता का उल्लंघन किया। इस तरह एक दूसरा मामला भी दर्ज किया गया। मानसा के सरदुलगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार बिक्रम सिंह मोफर पर शुक्रवार को बिना अनुमति रोड शो करने का मामला बना, उनके खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई। मोफर के खिलाफ झुनीर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188 और 171 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+